बर्खास्त सिपाही वर्दी पहनकर करते थे वसूली, 4 गिरफ्तार:दुकानदारों को गांजा रखने के आरोप में जेल भेजने की धमकी दी

Oct 02, 2026 - 17:13
0
बर्खास्त सिपाही वर्दी पहनकर करते थे वसूली, 4 गिरफ्तार:दुकानदारों को गांजा रखने के आरोप में जेल भेजने की धमकी दी
बहराइच में हरदी थाना पुलिस ने पुलिस की वर्दी पहनकर अवैध वसूली करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने दो बर्खास्त सिपाहियों समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी लोगों को जेल भेजने की धमकी देकर रुपये वसूलते थे। एसपी विश्वजीत श्रीवास्तव ने शुक्रवार दोपहर 3 बजे पुलिस लाइन में एएसपी ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी के साथ प्रेस वार्ता में मामले की जानकारी दी। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कार में लगी थी फर्जी नंबर प्लेट पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे हरदी थाना प्रभारी आलोक सिंह को सूचना मिली कि लाल-नीली बत्ती लगी कार में कुछ लोग खुद को पुलिसकर्मी बताकर संदिग्ध गतिविधियां कर रहे हैं। पुलिस ने सिंघिया नसीरपुर के पास कार को रोककर जांच की। कार में पुलिस की वर्दी पहने समर बहादुर सिंह और श्रीप्रकाश द्विवेदी उर्फ प्रकाश दूबे मिले। पुलिस ने दोनों से परिचय पत्र और वाहन के दस्तावेज मांगे। दोनों संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। कार पर फर्जी नंबर प्लेट लगी थी। गांजा रखने के आरोप में जेल भेजने की धमकी पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे पुलिसकर्मी बनकर दुकानदारों को गांजा रखने के आरोप में जेल भेजने की धमकी देते थे। इसके बदले उनसे रुपये वसूलते थे। आरोपियों की निशानदेही पर मूले अवस्थी उर्फ अवधेश अवस्थी और वीरेंद्र उर्फ छोटू को भी गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जे से गांजा बरामद हुआ। 7.795 किलो गांजा और हथियार बरामद पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 7 किलो 795 ग्राम गांजा बरामद किया है। इसके अलावा दो तमंचे, दो कारतूस, पुलिस की वर्दी, पुलिस संबंधी बैज, फर्जी नंबर प्लेट, छह मोबाइल फोन, नकदी और रेनॉल्ट ट्राइबर कार बरामद की गई है। दो सिपाही पहले हो चुके हैं बर्खास्त पुलिस के मुताबिक, समर बहादुर सिंह को वर्ष 2018 में मारपीट के मामले में जबरिया रिटायर किया गया था। वहीं श्रीप्रकाश द्विवेदी पीएसी में आरक्षी था। उसे वर्ष 2007 में बर्खास्त किया गया था।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User