BRS कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में छात्राओं को जागरूक किया:ACP अमरदीप ने छात्राओं से कहा- कभी भी डरे नहीं, मिशन शक्ति के बारे में बताया

Oct 13, 2026 - 20:07
0
BRS कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में छात्राओं को जागरूक किया:ACP अमरदीप ने छात्राओं से कहा- कभी भी डरे नहीं, मिशन शक्ति के बारे में बताया
गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर क्षेत्र स्थित BRS कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मंगलवार को मिशन शक्ति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें ACP अंकुर विहार अमर दीप कुमार मौर्य ने छात्राओं को महिला सुरक्षा, अधिकारों और पुलिस की मदद लेने के तरीकों की जानकारी दी। ACP ने छात्राओं से पुलिस हेल्पलाइन और डायल 112 समेत आपातकालीन नंबरों के बारे में सवाल पूछे। उन्होंने कहा कि किसी भी परेशानी में डरें नहीं। अपनी समस्या माता-पिता या शिक्षकों को बताएं और जरूरत पड़ने पर पुलिस की मदद लें। महिला सुरक्षा और अधिकारों की दी जानकारी कार्यक्रम में छात्राओं को महिला सुरक्षा, सम्मान, अधिकारों और आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक किया गया। उन्हें अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने और किसी भी असहज स्थिति में चुप न रहने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने महिला पुलिसकर्मियों से सुरक्षा से जुड़े सवाल पूछे। अधिकारियों ने उन्हें समस्याओं के समय पुलिस से संपर्क करने की जानकारी दी। इस अवसर पर महिला सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और उत्कृष्ट कार्यों के लिए छात्राओं को सम्मानित भी किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User