आंखों के सामने युवती को छत से कूदते देखा था:20 दिन से परेशान थी 11 साल की छात्रा, फंदे से लटका मिला शव
कानपुर के थाना चकेरी के संजीव नगर में मंगलवार सुबह नौवीं की 11 वर्षीय छात्रा का शव बंद कमरे में दुपट्टे के सहारे फंदे से लटका मिला। मां उसे जगाने पहुंची तो घटना की जानकारी हुई। चीख-पुकार सुनकर परिवार और मोहल्ले के लोग जुट गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव नीचे उतरवाया। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल की जांच की। पुलिस ने दोपहर में शव का पोस्टमार्टम कराया। छात्रा की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। मृतका संजोली सिंह (11) नौवीं कक्षा में निजी स्कूल की छात्रा थी। उसके पिता देव सिंह फतेहपुर के चौडगरा स्थित सरकारी स्कूल में शिक्षक हैं। परिवार में मां विजयलक्ष्मी और दो भाई अंगम व सचिन हैं। मामा शिवनारायण ने बताया कि संजोली को छह दिन से बुखार आ रहा था। कई डॉक्टरों को दिखाने के बावजूद उसे आराम नहीं मिल रहा था। इससे वह परेशान थी। परिजनों के मुताबिक, करीब 20 दिन पहले संजोली स्कूल से घर लौट रही थी। इसी दौरान उसने मोहल्ले की एक युवती को छत से कूदते हुए अपनी आंखों से देखा था। इस घटना के बाद से वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगी थी। हालांकि, परिजनों की ओर से बताई गई इस बात और छात्रा की मौत के बीच किसी संबंध की पुष्टि नहीं हुई है। मंगलवार सुबह विजयलक्ष्मी बेटी को जगाने के लिए कमरे में पहुंचीं तो संजोली का शव कुंडे से दुपट्टे के सहारे लटका मिला। यह देखकर उनकी चीख निकल गई। शोर सुनकर परिवार के अन्य सदस्य और मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंच गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। चकेरी थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का सटीक कारण स्पष्ट हो सकेगा। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)