बस के कट मारने से खाई में गिरा लोडर:एटा में 19 लोग घायल, पिता की अस्थियां विसर्जित कर लौट रहा था परिवार
एटा में रोडवेज बस के कट मारने के बाद एक लोडर अनियंत्रित होकर करीब 30 फीट गहरी खाई में गिर गया। हादसे में लोडर सवार 19 लोग घायल हो गए। इनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। तीन घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि अन्य को हल्की चोटें आई हैं। घटना आगरा रोड पर कमसान नहर के पास बुधवार शाम 4:30 बजे की है। अस्थियां विसर्जित कर लौट रहा था परिवार लोडर में सवार परिवार मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के अंबा क्षेत्र का रहने वाला बताया गया है। परिवार के लोग कछला गंगा घाट पर पिता की अस्थियां विसर्जित करने के बाद घर लौट रहे थे। इसी दौरान आगरा की ओर से आ रही रोडवेज बस ने कट मार दिया, जिससे लोडर सड़क किनारे गहरी खाई में जा गिरा।
लोगों ने घायलों को बाहर निकाला हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने खाई में गिरे लोडर से घायलों को बाहर निकालने में मदद की। इसके बाद एंबुलेंस से सभी को एटा के वीरांगना अवंतीबाई मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और हादसे की जांच शुरू कर दी। घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल लोडर में सवार लोगों में जयप्रताप (2), मिली (7), सेवाराम (40), लल्ले (30), संध्या (15), आशिकी (13), मिलन (10), मोहित (9), ऋषभ (2), वंशिका (3), इंजल (5), राघवेंद्र (35), संतोष (24), कलावती (35), करू (30), गुंजल (10), उमा (28), गुड्डी (42) और खुशबू (23) शामिल बताए गए हैं। परिजनों के मुताबिक, हादसे के बाद कुछ बच्चे पानी में डूबने लगे थे। लोडर चालक ने उन्हें बचाने का प्रयास किया। घायलों के बयान के आधार पर हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)