स्याना सीएचसी में साड़ी वितरण कार्यक्रम:कोतवाली पुलिस संग स्वास्थ्य कर्मी जुटे, जरूरतमंद महिलाओं को मिला उपहार

Oct 14, 2026 - 18:22
0
स्याना सीएचसी में साड़ी वितरण कार्यक्रम:कोतवाली पुलिस संग स्वास्थ्य कर्मी जुटे, जरूरतमंद महिलाओं को मिला उपहार
बुलंदशहर में स्याना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में जरूरतमंद महिलाओं को साड़ियों का वितरण किया गया। स्याना कोतवाली पुलिस और सीएचसी के संयुक्त प्रयास से आयोजित कार्यक्रम में निर्धन महिलाओं को साड़ियां देकर सहायता की गई। कार्यक्रम में सीएचसी प्रभारी अमित कुमार और कोतवाली प्रभारी रामनारायण सिंह की मौजूदगी में महिलाओं को साड़ियां वितरित की गईं। इस पहल से महिलाओं के चेहरों पर खुशी दिखाई दी। सीएचसी प्रभारी अमित कुमार ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं के साथ सामाजिक दायित्वों का निर्वहन भी जरूरी है। वहीं, कोतवाली प्रभारी रामनारायण सिंह ने कहा कि पुलिस कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ सामाजिक गतिविधियों में भी भागीदारी निभाती है। अधिकारियों ने जरूरतमंदों की मदद को समाज की सामूहिक जिम्मेदारी बताया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User