बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत:लखनऊ ले जाते समय 60 किमी पहले तोड़ा दम, गर्भवती है पत्नी
सुल्तानपुर में मोतिगरपुर-गोशैसिंहपुर मार्ग पर शनिवार शाम करीब 6 बजे प्राइवेट बस की चपेट में आने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस उसे ई-रिक्शे से सीएचसी मोतिगरपुर ले गई। यहां से मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर और फिर ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया। लखनऊ ले जाते समय रात करीब 10 बजे, शहर से लगभग 60 किलोमीटर पहले युवक की मौत हो गई। ब्लॉक मोड़ के पास बस से टकराई बाइक कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के आलापुर निवासी रामगोपाल निषाद का 22 साल का बेटा अवकाश निषाद गांव के एक मजदूर की बाइक लेकर किसी काम से चौहानपुर की ओर गया था। घर लौटते समय ब्लॉक मोड़ से करीब 150 मीटर आगे सामने से आ रही प्राइवेट बस की चपेट में आ गया। टक्कर के बाद बाइक बस के निचले हिस्से में फंस गई। उस समय बस में कई यात्री सवार थे। ई-रिक्शे से अस्पताल पहुंचाया हादसे के बाद चालक और यात्री मौके से चले गए। फेरी लगाने निकले एक युवक ने डायल 112 पर सूचना दी। इसके बाद उपनिरीक्षक विनोद वर्मा पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। घायल को ई-रिक्शे से सीएचसी मोतिगरपुर पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर रेफर कर दिया। वहां से ट्रॉमा सेंटर लखनऊ भेजा गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। सिर, पेट और पैरों में आई थीं चोटें डॉक्टरों के मुताबिक, अवकाश के सिर में गंभीर चोट लगी थी। पेट और पैरों में भी चोटें आई थीं। बताया जा रहा है कि मृतक की पत्नी गर्भवती है। हादसे के बाद परिवार में शोक है। थानाध्यक्ष अनिरुद्ध कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों को सूचना दे दी गई है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)