बसहिया बुजुर्ग में सम्मे माता का कीर्तन:ग्रामीणों ने बारी-बारी से गाए भजन, लगाए माता के जयकारे

Oct 15, 2026 - 09:49
0
बसहिया बुजुर्ग में सम्मे माता का कीर्तन:ग्रामीणों ने बारी-बारी से गाए भजन, लगाए माता के जयकारे
महराजगंज में परतावल ब्लॉक के बसहिया बुजुर्ग गांव में नवरात्र के अवसर पर प्राचीन सम्मे माता मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। इसमें ग्रामीणों ने बारी-बारी से शामिल होकर भजन गाए और मां की आराधना की। कीर्तन की प्रत्येक कड़ी समाप्त होने पर सम्मे माई के जयकारों से पंडाल गूंज उठा। जनहित किसान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्यामसुंदर दास ने भी मंदिर में दर्शन-पूजन करने के बाद कीर्तन में हिस्सा लिया। ग्रामीणों के अनुसार, यह मंदिर अंग्रेजी शासनकाल का है। यहां दर्शन-पूजन के साथ मुंडन संस्कार कराने की परंपरा भी प्रचलित है। नवरात्र के दौरान मंदिर में श्रद्धालुओं की आस्था देखने को मिल रही है। भजन-कीर्तन में दर्जनों ग्रामीण शामिल हुए और भक्तिभाव से मां का गुणगान किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User