प्रतापगढ़ में व्यापारी की ईंट से हमला कर हत्या:नहर के पास मिला शव, सिर पर चोट के निशान; जांच पड़ताल में जुटी पुलिस

Oct 15, 2026 - 09:49
0
प्रतापगढ़ में व्यापारी की ईंट से हमला कर हत्या:नहर के पास मिला शव, सिर पर चोट के निशान; जांच पड़ताल में जुटी पुलिस
प्रतापगढ़ के लालगंज में 30 वर्षीय उमा शंकर उर्फ गुड्डू की ईंट से हमला कर हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह शीतलमऊ नहर के पास उसका शव मिला। सिर और शरीर पर चोट के निशान थे। उमा शंकर बुधवार रात करीब आठ बजे घर से निकला था। देर रात तक घर न लौटने पर परिजन उसे ढूंढ रहे थे। गुरुवार सुबह एक राहगीर ने शीतलमऊ नहर के पास शव देखकर पुलिस को सूचना दी। देखिए घटना की तस्वीरें- पुलिस मौके पर पहुंची, जांच शुरू पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शुरुआती जांच में ईंट से हमले के निशान मिले। स्थानीय लोग प्रेम-प्रसंग के चलते हत्या की आशंका जता रहे हैं, पर असली वजह साफ नहीं है। कोतवाल आलोक कुमार ने बताया कि युवक पर ईंट से हमला कर हत्या की गई है। हत्या के कारणों और शामिल लोगों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User