बसपा में भाजपा के दो नेता समर्थकों के साथ शामिल:शिकारपुर में हुआ कार्यकर्ता सम्मेलन, मुनकाद अली ने संगठन मजबूत करने पर दिया जोर
बुलंदशहर में शिकारपुर तहसील के केलवान गांव स्थित लॉर्ड शिवा बीएड कॉलेज में रविवार दोपहर 3 बजे बसपा का कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ। इसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। सम्मेलन का नेतृत्व शिकारपुर विधानसभा क्षेत्र से बसपा प्रत्याशी और पूर्व ब्लॉक प्रमुख मुकेश पंडित ने किया। वरिष्ठ नेताओं का किया स्वागत कार्यक्रम में मुकेश पंडित ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों का फूल-मालाएं पहनाकर स्वागत किया। मंच पर बसपा जिलाध्यक्ष रवींद्र प्रधान, विधानसभा अध्यक्ष प्रेमपाल सिंह और पश्चिमी उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड के प्रभारी एवं पूर्व राज्यसभा सांसद बाबू मुनकाद अली मौजूद रहे। वक्ताओं ने संगठन को मजबूत करने और आगामी राजनीतिक गतिविधियों के लिए कार्यकर्ताओं को तैयार रहने का आह्वान किया। भाजपा छोड़कर बसपा में शामिल हुए नेता सम्मेलन के दौरान भाजपा के पूर्व युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष और व्यापार संगठन के अध्यक्ष रहे मुकेश कुमार गर्ग ने ओम सिंघल और अपने समर्थकों के साथ बसपा की सदस्यता ग्रहण की। बसपा नेताओं ने नए सदस्यों को पार्टी का पटका पहनाकर स्वागत किया।सम्मेलन के अंत में नेताओं ने कार्यकर्ताओं से संगठन की गतिविधियों में सक्रिय रहने और पार्टी को मजबूत करने की अपील की। देखें कार्यक्रम की तस्वीरें…
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)