रात से लापता युवक का सुबह तालाब में शव मिला:बहनोई के घर से खाना खाकर निकला था, नशे में गिरने की आशंका

Oct 18, 2026 - 16:46
0
रात से लापता युवक का सुबह तालाब में शव मिला:बहनोई के घर से खाना खाकर निकला था, नशे में गिरने की आशंका
कानपुर के संचेडी थाना क्षेत्र में रविवार सुबह तालाब में 35 साल के युवक का शव मिला। वह शनिवार रात से लापता था। हृदयपुर गांव के पास सड़क किनारे तालाब में शव देखकर राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। युवक शनिवार को अपने बहनोई के घर खाना खाने गया था। वहां से कुछ देर में लौटने की बात कहकर निकला, लेकिन घर नहीं पहुंचा। परिजनों ने रातभर तलाश की और देर रात पुलिस को उसके लापता होने की जानकारी दी थी। सुबह शव मिलने की सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान मन्नीपुरवा गांव निवासी अनिल कुमार के रूप में हुई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। शुरुआती जांच में नशे की हालत में तालाब में गिरने की आशंका जताई गई है। बहनोई के घर खाना खाने के बाद हुआ लापता मन्नीपुरवा गांव निवासी अनिल कुमार लेदर फैक्ट्री में काम करता था। वह अपने बहनोई जयप्रकाश के साथ काम करता था। अनिल की पत्नी पूजा ने बताया कि पति शराब पीने के आदी थे। इस बात को लेकर घर में अक्सर विवाद होता था। वह अपने दोनों बेटों अर्पित और अमित के साथ कानपुर देहात के रानियां क्षेत्र में किराये पर रहती हैं। पूजा के मुताबिक, शनिवार को अनिल अपने बहनोई के घर खाना खाने गया था। वहां से कुछ देर में लौटने की बात कहकर निकला, लेकिन देर रात तक घर नहीं पहुंचा। परिजनों ने रिश्तेदारों और परिचितों के यहां तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चला। इसके बाद अनिल के पिता जौहरी से भी फोन करके जानकारी ली गई। वहां से भी कोई जानकारी नहीं मिली। परेशान परिजन देर रात संचेडी थाने पहुंचे और पुलिस को अनिल के लापता होने की सूचना दी। तालाब में शव मिलने से मचा हड़कंप रविवार सुबह करीब 8 बजे हृदयपुर गांव के पास सड़क किनारे बने तालाब में शव पड़ा होने की सूचना राहगीरों ने पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक टीम को बुलाया। शव को तालाब से बाहर निकलवाकर जांच की गई। लापता अनिल के परिजन भी सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे। पत्नी पूजा ने शव की पहचान अपने पति के रूप में की। शव देखकर पत्नी और दोनों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। आसपास के लोग परिवार को ढांढस बंधाने पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। संचेडी थाना प्रभारी दीनानाथ मिश्र ने बताया कि शुरुआती जांच में नशे की हालत में तालाब में गिरने से मौत होने की आशंका है। हालांकि, मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी। फिलहाल परिजनों ने किसी पर आरोप नहीं लगाया है। शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User