बसपा नेता अयूब अहमद सपा में शामिल, फतेहपुर में स्वागत:जिलाध्यक्ष बोले-पार्टी को मजबूती मिलेगी, सदर विधानसभा से रहे थे बसपा प्रत्याशी

Oct 04, 2026 - 16:56
0
बसपा नेता अयूब अहमद सपा में शामिल, फतेहपुर में स्वागत:जिलाध्यक्ष बोले-पार्टी को मजबूती मिलेगी, सदर विधानसभा से रहे थे बसपा प्रत्याशी
यूपी के फतेहपुर सदर विधानसभा क्षेत्र से बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के प्रत्याशी रह चुके अयूब अहमद के समाजवादी पार्टी में शामिल होने के बाद रविवार को जिले में प्रथम आगमन पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने ढाई बजे के आस पास जोरदार स्वागत किया। सपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह यादव सहित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अयूब अहमद को फूल-मालाएं पहनाकर स्वागत किया और आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया। बताया गया कि अयूब अहमद कुछ दिन पूर्व अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ लखनऊ पहुंचे थे। वहां उन्होंने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के समक्ष पार्टी की सदस्यता ग्रहण की थी। इसके बाद रविवार को पहली बार फतेहपुर पहुंचने पर दोपहर करीब दो बजे सपा कार्यालय में उनके स्वागत के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान अयूब अहमद ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार को यदि कोई सत्ता से बाहर कर सकता है तो वह समाजवादी पार्टी है। उन्होंने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लगातार जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर सदन से लेकर सड़क तक संघर्ष कर रहे हैं। प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है और आगामी विधानसभा चुनाव में इसका असर देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में सपा की सरकार बनाने के लिए कार्यकर्ता और समर्थक पूरी ताकत के साथ जुटेंगे। बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करते हुए अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने का काम किया जाएगा। सपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह यादव ने कहा कि अयूब अहमद के पार्टी में शामिल होने से संगठन को मजबूती मिलेगी। उनके साथ बड़ी संख्या में समर्थकों के आने से पार्टी का जनाधार बढ़ेगा। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी लगातार लोगों को जोड़ने और संगठन को मजबूत करने का काम कर रही है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User