लखनऊ में सीएचओ का अनिश्चितकालीन धरना:संगठन बोला- सेवा और भविष्य का सवाल, शांतिपूर्ण तरीके से जारी रहेगा आंदोलन
लखनऊ में रविवार को उत्तर प्रदेश के सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (CHO) का अनिश्चितकालीन धरना 28 सितंबर से इको गार्डन, लखनऊ में जारी है। धरने के सातवें दिन CHO ने नियमितीकरण समेत अन्य मांगों को लेकर सरकार का ध्यान आकर्षित किया। संगठन का कहना है कि CHO अपनी सेवा, भविष्य और अधिकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन कर रहे हैं। धरना स्थल पर कई महिला CHO अपने छोटे बच्चों के साथ भी शामिल हैं। CHO प्रतिनिधियों ने कहा कि सरकार ने उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया तो प्रदेश के करीब 18 हजार CHO पत्रों के माध्यम से अपनी मांगें सरकार तक पहुंचाएंगे। संगठन ने आंदोलन जारी रखने की बात कही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)