बस्ती में 140 सेविका बहनों ने किया पथ संचलन:शस्त्र पूजन के साथ दिया राष्ट्र सेवा और अनुशासन का संदेश

Oct 17, 2026 - 16:09
0
बस्ती में 140 सेविका बहनों ने किया पथ संचलन:शस्त्र पूजन के साथ दिया राष्ट्र सेवा और अनुशासन का संदेश
बस्ती में राष्ट्र सेविका समिति, जिला बस्ती की ओर से शनिवार को सरस्वती बालिका विद्या मंदिर, रामबाग में शस्त्र पूजन एवं पथ संचलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। सुबह 11 बजे शुरू हुए पथ संचलन में सेविका बहनों ने अनुशासन के साथ भाग लिया। कार्यक्रम में कुल 112 सेविका बहनों और 28 कार्यकारिणी सदस्यों की सहभागिता रही। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजमाता आशिमा सिंह और पूर्व कर्नल एवं समाजसेवी केसी मिश्रा मौजूद रहे। इस दौरान अतिथियों ने नवरात्र, दशहरा और शस्त्र पूजन के महत्व पर प्रकाश डाला। कर्नल केसी मिश्रा ने सेविका बहनों को संबोधित करते हुए बताया कि नवरात्र के नौ दिन जीवन में किस तरह उपयोगी हैं। उन्होंने गरबा नृत्य के महत्व के बारे में भी जानकारी दी। वहीं, राजमाता आशिमा सिंह ने दशहरा पर्व के महत्व को समझाते हुए बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया। कार्यक्रम में कार्यकारिणी प्रमुख प्रियंका सिंह ने शस्त्र पूजन की विशेषता बताई। रामबाग से रोडवेज तिराहे तक निकला पथ संचलन शस्त्र पूजन कार्यक्रम के बाद सुबह 11 बजे सरस्वती बालिका विद्या मंदिर, रामबाग से पथ संचलन शुरू हुआ। सेविका बहनें निर्धारित मार्ग से होते हुए रोडवेज तिराहे तक पहुंचीं। यहां से यू-टर्न लेकर वापस विद्यालय परिसर पहुंचीं, जहां कार्यक्रम का समापन हुआ। पूरे संचलन के दौरान सेविकाओं ने अनुशासन और एकजुटता का परिचय दिया। आयोजन में उपस्थित अतिथियों और जिला प्रशासन की ओर से सेविका बहनों का उत्साहवर्धन किया गया। राष्ट्र सेवा, समर्पण और अनुशासन की भावना को मजबूत करने वाले इस कार्यक्रम में आयोजन की सफलता के लिए समिति की कार्यकर्ताओं और प्रशासनिक व्यवस्था से जुड़े लोगों का योगदान रहा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User