गोरखपुर के संत पर अंतरराष्ट्रीय पुस्तक:संत डॉ. सौरभ पाण्डेय के जीवन-दर्शन पर आधारित पुस्तक का कवर विमोचित
उत्तरी मैसेडोनिया के लेखक डॉ. ल्युबोमिर मिहाइलोवस्की की पुस्तक ‘द कॉन्स्टेलेशन ऑफ ह्यूमैनिटी: सेंट सौरभ’ का कवर वर्ल्ड रिकॉर्ड साहित्यिक अभियान के 38वें दिन विमोचित किया गया। यह पुस्तक गोरखपुर निवासी संत डॉ. सौरभ पाण्डेय के जीवन-दर्शन और मानवतावादी विचारों पर आधारित है। इसमें शांति, करुणा, प्रज्ञा, मानवीय गरिमा और विश्वबंधुत्व जैसे मूल्यों को प्रमुखता दी गई है। पुस्तक के माध्यम से विभिन्न संस्कृतियों और मान्यताओं के लोगों के बीच आपसी सम्मान और सद्भाव को बढ़ावा देने का प्रयास किया गया है। डॉ. ल्युबोमिर मिहाइलोवस्की उत्तरी मैसेडोनिया के विजन साइंस फिक्शन सेंटर के संस्थापक और अध्यक्ष हैं। पुस्तक का प्रकाशन गीता ज्ञान इंटरनेशनल पब्लिकेशन्स और भारत के दिव्य प्रेरक कहानियां ई-पब्लिकेशन सेंटर द्वारा किया जा रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)