बस्ती में भारी बारिश की आशंका, कल सभी स्कूल बंद:डीएम के निर्देश पर कक्षा 1 से 12 तक के लिए जारी हुआ आदेश
बस्ती जिले में भारी बारिश की आशंका को देखते हुए शनिवार, 26 सितंबर को सभी स्कूल बंद रहेंगे। जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्सना के निर्देश पर कक्षा 1 से 12 तक के सभी विद्यालयों में छुट्टी घोषित की गई है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने शुक्रवार, 25 सितंबर को इस बारे में आदेश जारी किया है। जारी आदेश में कहा गया है कि छात्रों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। इसमें बेसिक शिक्षा परिषद, माध्यमिक शिक्षा परिषद के साथ-साथ सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड के स्कूल भी शामिल हैं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों, खंड शिक्षा अधिकारियों, स्कूल प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों को आदेश का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं। आदेश में साफ किया गया है कि यह छुट्टी सिर्फ कक्षा 1 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए है। मौसम विभाग की एडवाइजरी और जिले में भारी बारिश की स्थिति को देखते हुए यह निर्णय विद्यार्थियों की सुरक्षा को देखते हुए लिया गया है। स्कूलों को इस आदेश की जानकारी संबंधित स्तर पर पहुंचाने को भी कहा गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी पत्र की कॉपी मंडलायुक्त, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी, संयुक्त शिक्षा निदेशक, सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) और जिला विद्यालय निरीक्षक समेत कई अधिकारियों को भेजी गई है। स्कूल प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों को यह पक्का करने को कहा गया है कि 26 सितंबर को विद्यार्थियों को स्कूल आने की जरूरत न पड़े।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)