लखीमपुर में कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे सपा प्रदेश अध्यक्ष:कार्यकर्ताओं से पार्टी की रणनीति पर की चर्चा; कहा- 2027 में बनेगी PDA सरकार

Sep 25, 2026 - 16:25
0
लखीमपुर में कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे सपा प्रदेश अध्यक्ष:कार्यकर्ताओं से पार्टी की रणनीति पर की चर्चा; कहा- 2027 में बनेगी PDA सरकार
लखीमपुर खीरी के मितौली में शुक्रवार को समाजवादी पार्टी ने पीडीए कार्यकर्ता सम्मेलन किया। भारी बारिश के बावजूद सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल इसमें शामिल हुए। उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरा और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया। श्याम लाल पाल ने कार्यकर्ताओं से कहा कि 2022 में जो कमी रह गई थी, उसे 2024 में सुधारा गया है। उन्होंने दावा किया कि कार्यकर्ताओं की मेहनत से 2027 में उत्तर प्रदेश में पीडीए की सरकार बनेगी। उन्होंने एकजुट होकर पार्टी की नीतियों को लोगों तक पहुंचाने की अपील की। पेपर लीक और चुनाव आयोग से जुड़े मामले उठाए सपा प्रदेश अध्यक्ष ने किसान और युवाओं के मुद्दों पर भाजपा सरकार की आलोचना की। उन्होंने पेपर लीक और चुनाव आयोग से जुड़े मामले भी उठाए। पाल ने कहा कि कार्यकर्ताओं को गांव-गांव जाकर जनता की समस्याएं सुननी चाहिए और उनके समाधान के लिए आवाज उठानी चाहिए। भारी बारिश के बाद भी सम्मेलन में बड़ी संख्या में सपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे। इनमें जिलाध्यक्ष रामपाल सिंह यादव, धौरहरा सांसद आनंद भदौरिया, सांसद उत्कर्ष वर्मा, पूर्व विधायक सुनील कुमार लाला, पूर्व जिलाध्यक्ष अनुराग पटेल, पूर्व मंत्री आरए उस्मानी, शशांक यादव, पूर्व ब्लॉक प्रमुख रामखेलावन उर्फ छोटे भैया, अबरार मंसूरी, जिला उपाध्यक्ष गणेश शंकर पाल, सरिता वर्मा, राजकुमार सिंह, संदीप वर्मा और लालता सिंह शामिल थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User