बस्ती में श्रद्धांजलि सभा:अंजू प्रजापति ने भाजपा नेता की माता के निधन पर शोक जताया
बस्ती में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य अंजू प्रजापति ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी के पैतृक आवास पहुंचकर उनकी माताजी के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। अंजू प्रजापति ने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं और दिवंगत आत्मा को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने दुःख की इस कठिन घड़ी में परिवार के सदस्यों को ढांढस बंधाया। इस शोकाकुल अवसर पर महिला आयोग की सदस्य ने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि भगवान दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में सर्वोच्च स्थान दें और पीछे छूटे शोक संतप्त परिवार को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति व धैर्य प्रदान करें।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)