डीएम ने राजस्व वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिए:अवैध खनन पर जताई नाराजगी, त्योहारों पर व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने को कहा

Oct 13, 2026 - 19:17
0
डीएम ने राजस्व वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिए:अवैध खनन पर जताई नाराजगी, त्योहारों पर व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने को कहा
मेरठ में जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में कर-करेत्तर और राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक की। उन्होंने आबकारी, स्टाम्प, वाणिज्य कर, खनन, परिवहन सहित कई विभागों को राजस्व वसूली के लक्ष्य पूरे करने के निर्देश दिए। बैठक में डीएम ने अवैध खनन की शिकायतों पर नाराजगी जताई। उन्होंने सरधना और मवाना क्षेत्र में तुरंत चेकिंग कर खनन माफिया पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। बाट-माप विभाग को पेट्रोल पंप, गैस एजेंसी और दुकानों पर नियमित चेकिंग चलाने को कहा गया। त्योहारों के लिए बिजली, साफ-सफाई, स्ट्रीट लाइट और सड़क मरम्मत जैसी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश भी दिए गए। अवैध शराब बिक्री रोकने और अवैध डग्गामार वाहनों पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए। राजस्व न्यायालयों में लंबित मामलों को तेजी से निपटाने को भी कहा गया। बैठक में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) विजय वर्धन तोमर, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) कुंवर वीरेन्द्र मौर्य, अपर जिलाधिकारी भूमि अध्यापति नवीन चन्द्र, नगर मजिस्ट्रेट पंकज दीक्षित, समस्त एसडीएम, एआई स्टाम्प, समस्त अधिशासी अधिकारी नगर पालिका एवं नगर पंचायत तथा अन्य संबंधित विभाग, बाट माप, आबकारी, वाणिज्य कर, परिवहन विभाग के संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User