बस्ती में सपा ने लोकतंत्र बचाने निकाला पैदल मार्च:लोकतंत्र, संविधान और वोट बचाने की मांग को लेकर सड़क पर उतरे; नारे लगाए

Oct 07, 2026 - 12:23
0
बस्ती में सपा ने लोकतंत्र बचाने निकाला पैदल मार्च:लोकतंत्र, संविधान और वोट बचाने की मांग को लेकर सड़क पर उतरे; नारे लगाए
बस्ती में समाजवादी पार्टी (सपा) ने बुधवार सुबह लोकतंत्र, संविधान और वोट बचाने की मांग को लेकर पैदल मार्च निकाला। सदर विधायक महेंद्र नाथ यादव के नेतृत्व में निकले मार्च में बड़ी संख्या में सपा नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने लोकतांत्रिक व्यवस्था और संविधान की रक्षा के समर्थन में नारे लगाए। सपा का पैदल मार्च कटेश्वर पार्क से शुरू हुआ। कार्यकर्ता गांधीनगर होते हुए गांधी कला भवन पहुंचे। रास्तेभर कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र और संविधान की रक्षा को लेकर नारे लगाए। नेताओं ने लोगों से अपने अधिकारों और मताधिकार के प्रति जागरूक रहने की अपील की। तीनों विधानसभा क्षेत्रों के विधायक रहे मौजूद मार्च में कप्तानगंज विधायक अतुल चौधरी और रुधौली विधायक राजेंद्र चौधरी भी शामिल हुए। सपा नेताओं ने जनता के वोट को महत्वपूर्ण अधिकार बताया। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष चुनाव व्यवस्था लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए जरूरी है। संविधान लोकतांत्रिक व्यवस्था की नींव जिला अध्यक्ष महेंद्र नाथ यादव ने कहा कि संविधान देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था की नींव है। इसकी रक्षा के लिए समाजवादी पार्टी लगातार जनहित के मुद्दों को लेकर आवाज उठाती रहेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं और लोगों से लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए एकजुट रहने का आह्वान किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User