परिषदीय विद्यालयों के समय में बदलाव की मांग:आगरा में शिक्षक संघ बोला- दोपहर की गर्मी में बच्चों को परेशानी

Oct 07, 2026 - 12:23
0
परिषदीय विद्यालयों के समय में बदलाव की मांग:आगरा में शिक्षक संघ बोला- दोपहर की गर्मी में बच्चों को परेशानी
आगरा में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने परिषदीय विद्यालयों के समय में बदलाव की मांग की है। संघ के प्रदेश संगठन मंत्री बृजेश दीक्षित और जिला उपाध्यक्ष सूरज शर्मा ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से विद्यालयों का संचालन सुबह 8 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक करने की मांग की। पदाधिकारियों ने बताया कि वर्तमान में विद्यालय सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक संचालित हो रहे हैं। संघ पदाधिकारियों के अनुसार, जिले में लगातार गर्मी और उमस बढ़ने से विद्यार्थियों के स्वास्थ्य पर असर पड़ रहा है। दोपहर के समय अत्यधिक गर्मी के कारण पठन-पाठन भी प्रभावित हो रहा है। जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र कसाना ने कहा कि विद्यार्थियों के स्वास्थ्य को देखते हुए विद्यालयों के समय में बदलाव जरूरी है। उन्होंने दावा किया कि कई विद्यालयों में गर्मी के कारण छात्रों के बेहोश होने की सूचनाएं भी सामने आई हैं। संघ ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से मामले का संज्ञान लेकर समय परिवर्तन का आदेश जारी करने की मांग की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User