बस्ती में सरयू-मनवर पर बनेंगे 3 पीपा पुल:62 लाख रुपये होंगे खर्च, बाढ़ में टूटेगा गांवों का संपर्क
बस्ती में सरयू और मनवर नदी पर तीन पीपा पुल बनाए जाएंगे। सरकार ने इनके निर्माण को मंजूरी दे दी है, जिस पर कुल 62 लाख रुपये खर्च होंगे। पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड ने इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। नदी का जलस्तर सामान्य होने पर पुलों का काम शुरू होगा। इन पुलों से विक्रमजोत ब्लॉक के माझा किता अव्वल गांव के लोगों को सबसे ज्यादा फायदा मिलेगा। अभी उन्हें सरयू नदी पार करने के लिए नाव का इस्तेमाल करना पड़ता है। बाढ़ के समय चार महीने तक गांव का संपर्क टूट जाता है। इस परेशानी को दूर करने के लिए बीडी बांध के ठोकर नंबर 10 के पास 30 लाख रुपये की लागत से एक पीपा पुल बनेगा। 16 लाख रुपये की लागत से तैयार दूसरा पीपा पुल छतौना गांव के पास सरयू की सोती पर 16 लाख रुपये में बनेगा। तीसरा पुल परशुरामपुर ब्लॉक के रामपुर गांव के पास मनवर नदी पर 16 लाख रुपये की लागत से तैयार होगा। एक्सईएन संजीव कुमार ने बताया कि बजट मिल गया है और टेंडर प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)