रामलीला मंच पर अश्लील डांस:धार्मिक मंच पर बार-बालाओं जैसा डांस, लोगों का गुस्सा फूटा, पुलिस ने लिया संज्ञान

Oct 08, 2026 - 11:21
0
रामलीला मंच पर अश्लील डांस:धार्मिक मंच पर बार-बालाओं जैसा डांस, लोगों का गुस्सा फूटा, पुलिस ने लिया संज्ञान
बुलंदशहर के बुगरासी कस्बे में रामलीला मंचन शुरू होने से पहले मंच पर अश्लील डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में रामलीला के लिए तैयार मंच पर लड़कियां फूहड़ गानों पर डांस करती नजर आ रही हैं। धार्मिक आयोजन के मंच पर इस तरह का कार्यक्रम होने से स्थानीय लोगों और धार्मिक संगठनों में नाराजगी है। लोगों का कहना है कि रामलीला का मंच भगवान श्रीराम की गाथा और सनातन संस्कृति से जुड़ा है। ऐसे मंच का अश्लील मनोरंजन के लिए इस्तेमाल करना धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला है। वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने रामलीला कमेटी की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए हैं। वीडियो वायरल होते ही बढ़ा आक्रोश सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय नागरिकों ने आयोजकों के खिलाफ नाराजगी जताई। लोगों का कहना है कि धार्मिक मंच पर इस तरह का फूहड़ प्रदर्शन किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता। इससे बच्चों और युवाओं पर भी गलत असर पड़ सकता है। रामलीला कमेटी से कार्रवाई की मांग नागरिकों और धार्मिक संगठनों ने रामलीला कमेटी से ऐसे कार्यक्रमों पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि धार्मिक आयोजनों में मर्यादा और संस्कृति का ध्यान रखा जाना चाहिए। आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने की भी मांग उठी है। पुलिस ने वायरल वीडियो का लिया संज्ञान मामला तूल पकड़ने के बाद पुलिस प्रशासन ने भी वायरल वीडियो का संज्ञान लिया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक पूरे मामले की जानकारी जुटाई जा रही है। इसके बाद रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों को बुलाकर उनसे बातचीत की जाएगी। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि मामले की पड़ताल के बाद जरूरी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही भविष्य में रामलीला या अन्य धार्मिक आयोजनों के दौरान इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों, इसके लिए आयोजकों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User