बस्ती में ट्रक के नीचे आने से महिला की मौत:पति गंभीर घायल, रुधौली-डुमरियागंज मार्ग पर ओवरटेक करते समय हादसा
बस्ती। रुधौली-डुमरियागंज मार्ग पर बुधवार दोपहर करीब 1 बजे नारखोरिया बाजार से कुछ आगे ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसल गई। बाइक सवार दंपती ट्रक की चपेट में आ गए। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल बस्ती रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, सिद्धार्थनगर जिले के भवानीगंज थाना क्षेत्र के केवटली नानकार निवासी अनिल चौधरी (24) बुधवार को अपनी पत्नी शालू चौधरी (22) के साथ बाइक से घर जा रहे थे। दोपहर करीब एक बजे रुधौली-डुमरियागंज मार्ग पर नारखोरिया बाजार से कुछ आगे उनकी बाइक ट्रक को ओवरटेक करते समय सड़क पर फिसल गई। इससे दोनों ट्रक संख्या यूपी 21 सीटी 5692 के नीचे आ गए। हादसे में शालू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अनिल गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल अनिल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भानपुर पहुंचवाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल बस्ती रेफर कर दिया। हादसे की जानकारी मिलने पर मृतका के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। घटना के बाद मौके पर पुलिस मौजूद रही। अधिकारियों के अनुसार, क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी हुई है और यातायात सुचारु रूप से संचालित हो रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)