कांति सिंह ने स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए मांगा समर्थन:प्रतापगढ़ में युवाओं के रोजगार का मुद्दा उठाया, सपा प्रत्याशी ने मतदाताओं से की अपील
समाजवादी पार्टी की स्नातक एमएलसी प्रत्याशी कांति सिंह ने प्रतापगढ़ में मतदाताओं से मुलाकात कर समर्थन मांगा। उन्होंने बुधवार दोपहर करीब 12 बजे लोगों से संपर्क किया और चुनाव में सहयोग की अपील की। इस दौरान कांति सिंह ने कहा कि स्नातक एमएलसी चुनाव में शिक्षक, स्नातक और कर्मचारी वर्ग के मतदाताओं की अहम भूमिका है। उन्होंने दावा किया कि प्रतापगढ़ के लोगों ने उन्हें जिताने का मन बना लिया है। कांति सिंह ने युवाओं के रोजगार का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि युवाओं के लिए खाली पदों पर भर्तियां निकलनी चाहिए, ताकि उन्हें नौकरी के अवसर मिल सकें।
उन्होंने स्नातकों के हितों के लिए काम करने और उनकी आवाज उठाने की बात कही। कांति सिंह ने कहा कि स्नातकों की समस्याओं को उठाना और उनके अधिकारों के लिए संघर्ष करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। गौरतलब है कि कांति सिंह प्रतापगढ़ के लोकसभा सांसद डॉ. एसपी सिंह पटेल की पत्नी हैं। उनके जनपद भ्रमण को स्नातक एमएलसी चुनाव की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)