बुजुर्ग किसान गले में पोस्टर लटकाकर डीएम के पास पहुंचा:बोला- जमीन नहीं बची तो कर लूंगा आत्महत्या, न्याय न मिलने पर दी चेतावनी

Oct 05, 2026 - 16:21
0
बुजुर्ग किसान गले में पोस्टर लटकाकर डीएम के पास पहुंचा:बोला- जमीन नहीं बची तो कर लूंगा आत्महत्या, न्याय न मिलने पर दी चेतावनी
अमेठी के भोजपुर गांव के 80 साल के किसान रामजियावन सोमवार को गले में जमीन बचाने की गुहार और आत्महत्या की चेतावनी वाला पोस्टर लटकाकर डीएम कार्यालय पहुंचे, जिससे लोग हैरान रह गए। रामजियावन संतानहीन हैं और मजदूरी कर जीवन चलाते हैं। उनकी पत्नी चंद्रावती के नाम भोजपुर में जमीन थी। पत्नी की मौत के बाद कुछ लोगों ने फर्जी कागजात से जमीन की वरासत दूसरे के नाम करा दी। उन्होंने राजस्व अधिकारियों से शिकायत की और तहसीलदार कोर्ट में केस भी लगाया। सुनवाई में जमीन की खरीद-बिक्री पर रोक लगी, पर वरासत का आदेश रद्द नहीं हुआ। किसान ने बताया कि 7 मार्च 2026 को शिकायत के बाद नायब तहसीलदार और लेखपाल ने जांच की, पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने डीएम से गलत वरासत रद्द कर जमीन उनके नाम करने की मांग की है। डीएम शशांक चौधरी ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में है। इसकी जांच करवाकर उचित कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User