झांसी में 8 महीने की गर्भवती महिला की मौत:डेढ़ साल पहले हुई थी शादी, बुखार आने के बाद हालत बिगड़ी, जांच में जुटी पुलिस
झांसी में 8 महीने की गर्भवती महिला की मौत हो गई। उसकी शादी लगभग डेढ़ साल पहले हुई थी। बुखार आने के बाद अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजन झांसी मेडिकल कॉलेज लेकर आए। जहां पर डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। सोमवार को परिजनों से बातचीत करके मजिस्ट्रेट ने शव का पंचनामा भरा है। शाम तक पोस्टमार्टम होगा। पूरा मामला मध्य प्रदेश के छतरपुर का है। मां की मौत, इकलौती बेटी थी मध्य प्रदेश के बिजावर थाना क्षेत्र के धर्मपुरा गांव निवासी भल्लू सेन ने बताया- सपना (27) मेरी इकलौती बेटी थी। उससे छोटा एक बेटा है। पत्नी की काफी समय पहले मौत हो चुकी थी। मार्च 2025 को मैंने अपनी बेटी सपना की शादी बमनौरा थाना क्षेत्र के धर्मपुरा गांव निवासी रानू सेन से की थी। रानू मजदूरी करता है। सबकुछ ठीक चल रहा था। बेटी 8 महीने की गर्भवती थी, उसकी अगले महीने डिलेवरी होनी थी। बुखार आने के बाद तबीयत बिगड़ी मृतका के जीजा राजकुमार सेन ने बताया- दो दिन से साली सपना को बुखार आ रहा था। तबीयत बिगड़ने पर उसे छतरपुर दिखाया, लेकिन आराम नहीं हुआ। रविवार को सपना की हालत ज्यादा बिगड़ गई। छतरपुर में डॉक्टरों ने मना कर दिया। तब उसे झांसी मेडिकल कॉलेज लेकर आए। यहां पर डॉक्टरों ने सपना को मृत घोषित कर दिया। हम लोग कोई कार्रवाई नहीं करना चाहिए। सिर्फ पोस्टमार्टम करा रहा हैं। ताकि मौकी असली वजह पता चल जाए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)