बुलडोजर लेकर मकान खाली कराने पहुंचे दबंग:कर्मचारियों से मारपीट, गाली-गलौज का आरोप; छह लोगों पर केस दर्ज

Oct 04, 2026 - 19:25
0
बुलडोजर लेकर मकान खाली कराने पहुंचे दबंग:कर्मचारियों से मारपीट, गाली-गलौज का आरोप; छह लोगों पर केस दर्ज
बागपत के आनंदपुर उर्फ बड़पुर गांव के बिजेंद्र सिंह ने मकान खाली कराने को लेकर दबंगई, गाली-गलौज और मारपीट की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। बिजेंद्र सिंह का गढ़ी एक्सप्रेसवे बागपत पर 200 वर्ग गज में तीन मंजिला मकान है, जो 2021 से आरवी इंजीनियरिंग कंसल्टेंट के कर्मचारियों को किराए पर है। 20 जुलाई को दोपहर ढाई बजे ब्रह्मपाल, सागर और रवि साथियों संग मकान पर पहुंचे, कर्मचारियों को धमकाया। उसी शाम चार बजे ब्रह्मपाल, सागर, रवि, विकास और दो अज्ञात लोग दो बुलडोजर लेकर आए। उन्होंने मकान खाली न करने पर उसे गिराने की धमकी दी। विरोध करने पर आरोपियों ने कर्मचारियों से गाली-गलौज और हाथापाई की। महिला थाना पुलिस को सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस ने ब्रह्मपाल को बुलडोजर सहित हिरासत में लिया। शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपी पहले भी उनके साथ मारपीट कर चुके हैं। शिकायतकर्ता ने आरोपियों से जान-माल का खतरा बताते हुए मकान पर जबरन कब्जे की आशंका जताई है। पुलिस ने ब्रह्मपाल, सागर, रवि, विकास और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच उपनिरीक्षक अनिल कुमार यादव को सौंपी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User