मथुरा में जमानत पर लौटे कांग्रेसियों का फूल-मालाओं से स्वागत:CEC ज्ञानेश कुमार के आवास पर प्रदर्शन मामले में अरेस्ट हुए थे
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पैतृक आवास पर धरना-प्रदर्शन के मामले में गिरफ्तार कांग्रेसी जमानत के बाद रविवार को मथुरा पहुंचे। जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर समेत अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं का यहां फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। गंभीर धाराएं हटने के बाद मिली जमानत कांग्रेस के मुताबिक, आगरा में हुए धरना-प्रदर्शन के बाद जिला प्रशासन की ओर से मुकेश धनगर, उत्तर प्रदेश कांग्रेस के संगठन महासचिव अनिल यादव समेत कई कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। मामले की सुनवाई के दौरान गंभीर धाराएं हटाए जाने के बाद मुकेश धनगर समेत सभी कार्यकर्ताओं को जमानत मिल गई। रिहाई के बाद आगरा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद मथुरा पहुंचने पर जिला कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका अभिनंदन किया। गांधी और भगत सिंह को दी श्रद्धांजलि स्वागत कार्यक्रम के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पहुंचे और माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद शहीद-ए-आजम भगत सिंह की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया गया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लोकतांत्रिक और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए पार्टी का संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि जनता की आवाज उठाना लोकतांत्रिक अधिकार है और कांग्रेस जनहित के मुद्दों को लगातार उठाती रहेगी। कार्यक्रम में कॉमरेड शिवदत्त चतुर्वेदी, प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष कुंवर सिंह निषाद, अप्रतिम सक्सेना, हाकिम सिंह छोकर, आदित्य तिवारी, नरेंद्र शर्मा, रमेश कश्यप, कीर्ति कौशिक, आशीष अग्रवाल, पुनीत बघेल, प्रवीण ठाकुर, विवेक धनगर समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)