बुलेट की टक्कर से 6 साल के मासूम की मौत:सुल्तानपुर में दुर्गा पूजा पंडाल के पास प्रसाद लेने खड़ा था बच्चा, बुलेट सवार फरार

Oct 19, 2026 - 21:17
0
बुलेट की टक्कर से 6 साल के मासूम की मौत:सुल्तानपुर में दुर्गा पूजा पंडाल के पास प्रसाद लेने खड़ा था बच्चा, बुलेट सवार फरार
सुल्तानपुर के अखण्डनगर-दोस्तपुर मार्ग पर प्राणनाथपुर बछेड़िया बाजार में सोमवार रात करीब 7 बजे एक सड़क हादसे में 6 साल के बच्चे सूर्यांश की जान चली गई। वह दुर्गा पूजा पंडाल के पास प्रसाद लेने खड़ा था, तभी अज्ञात बुलेट सवार ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बुलेट सवार फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल सूर्यांश को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अखण्डनगर पहुंचाया, जहां डॉक्टर शशांक शुक्ला ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक सूर्यांश (6 वर्ष) पुत्र राजकुमार भरथुआ, थाना दोस्तपुर का रहने वाला था। सूर्यांश का परिवार प्राणनाथपुर बछेड़िया बाजार में किराए के कमरे में रहता है। पिता राजकुमार ठेला लगाकर मजदूरी करते हैं। बच्चे की मौत से परिवार में मातम छा गया। थाना प्रभारी धीरेन्द्र कुमार वर्मा पुलिस टीम के साथ अस्पताल पहुंचे, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस फरार बुलेट सवार का पता लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User