अयोध्या में नवमी पर 1000 भंडारे:3000 पंडालों में गूंजे जयकारे, मां सिद्धिदात्री की पूजा के बाद प्रसाद बंटा

Oct 19, 2026 - 21:17
0
अयोध्या में नवमी पर 1000 भंडारे:3000 पंडालों में गूंजे जयकारे, मां सिद्धिदात्री की पूजा के बाद प्रसाद बंटा
अयोध्या में शारदीय नवरात्र के नौवें दिन सोमवार को जिले भर में मां सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना के साथ हवन-पूजन और प्रसाद वितरण का सिलसिला चलता रहा। ग्रामीण क्षेत्रों में दोपहर बाद करीब एक हजार स्थानों पर भंडारे का आयोजन किया गया। इनमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया और माता रानी के जयकारे लगाए। जिले में करीब तीन हजार स्थानों पर स्थापित दुर्गा पूजा पंडालों में मां दुर्गा की आराधना की गई। मंदिरों में भव्य आरती के दौरान भी भक्तों की भीड़ उमड़ी। मिल्कीपुर तहसील क्षेत्र के कुमारगंज कस्बे में खंडासा मोड़ पर दोपहर तीन बजे से भंडारा शुरू हुआ। यहां प्रसाद ग्रहण करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। भीड़ को देखते हुए अयोध्या-रायबरेली राष्ट्रीय राजमार्ग पर ओवरब्रिज के नीचे स्थित हनुमान मंदिर के पास से खंडासा मोड़ तक यातायात को वनवे किया गया, ताकि श्रद्धालुओं को आवागमन और प्रसाद ग्रहण करने में किसी तरह की परेशानी न हो। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मियों की तैनाती भी की गई। खंडासा, बकचुना, कुमारगंज, मिल्कीपुर, देवगांव, सैदपुर, बाबा बाजार, सोहावल, रुदौली, बीकापुर, चौरे बाजार और कोछा बाजार समेत विभिन्न क्षेत्रों में नवमी पर हवन-पूजन के बाद प्रसाद वितरण किया गया। पूजा पंडालों में सुबह से ही धार्मिक अनुष्ठान होते रहे। मां सिद्धिदात्री की पूजा के लिए मंदिरों और पंडालों में श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। शाम को मां कामाख्या धाम में आरती में शामिल होने के लिए भी बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे। सुरक्षा के लिए पुलिस कर रही गश्त नवरात्र के अंतिम दिन श्रद्धालुओं की भीड़ और धार्मिक आयोजनों को देखते हुए पुलिस प्रशासन सतर्क रहा। सभी थाना क्षेत्रों में पुलिसकर्मियों ने गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिसकर्मी पूजा समिति के सदस्यों से भी संपर्क बनाए रहे, ताकि भीड़ प्रबंधन और यातायात व्यवस्था में सहयोग मिल सके। प्रशासन का प्रयास रहा कि हवन-पूजन, भंडारे और आरती के आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हों और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User