बुलंदशहर चाकू से गोदकर युवक की हत्या:मामूली बात पर विवाद के बाद किए ताबड़तोड़ वार, अस्पताल में तोड़ा दम
बुलंदशहर में शुक्रवार की रात 11 बजे युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। अचानक हुए हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आरोपी वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। मृतक की पहचान अनिल कुमार उर्फ हनी (28) के रूप में हुई है। पूरा मामला थाना नगर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले देवीपुरा मोहल्ले का है। एसपी अभिषेक प्रताप ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है। आरोपियों की पहचान अभी नहीं हो सकी है। बताया जातर है कि देर रात को किसी बात को लेकर हनी का कुछ लोगों से विवाद हो गया। इस दौरान आरोपियों ने उसपर चाकू से हमला कर दिया। कई गहरे घाव लगने से हनी गंभीर रूप से घायल होकर लहूलुहान हालत में जमीन पर गिर पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और परिजनों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में घायल को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी जान बचाने के लिए तुरंत उपचार शुरू किया। हालांकि, अत्यधिक खून बह जाने और अंदरूनी गंभीर चोटों के कारण हनी ने इलाज के दौरान ही अस्पताल में दम तोड़ दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और उनका रो-रोकर बुरा हाल है। इस वारदात के बाद स्थानीय नागरिकों और परिजनों में पुलिस प्रशासन के खिलाफ काफी नाराजगी देखने को मिल रही है। क्षेत्र में अपराधियों के हौंसले बुलंद हैं और पुलिस की लचर गश्त तथा कार्यप्रणाली के कारण इस तरह की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। लोगों का सवाल है कि यदि समय रहते पुलिस ने सख्ती बरती होती, तो शायद एक हंसता-खेलता परिवार उजड़ने से बच जाता।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)