महिला उद्यमियों को मिलेगा साझा मंच:24 अक्टूबर को शुरू होगा सशक्त महिला उद्यमी संगठन, कारोबार बढ़ाने में मिलेगी मदद

Oct 17, 2026 - 09:40
0
महिला उद्यमियों को मिलेगा साझा मंच:24 अक्टूबर को शुरू होगा सशक्त महिला उद्यमी संगठन, कारोबार बढ़ाने में मिलेगी मदद
उत्तर प्रदेश की महिला उद्यमियों को आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से ‘सशक्त महिला उद्यमी संगठन’ की शुरुआत 24 अक्टूबर 2026 को होगी। शुभारंभ कार्यक्रम वाईएमसीए, ग्रेटर नोएडा के ऑडिटोरियम में आयोजित किया जाएगा। संगठन का उद्देश्य महिला उद्यमियों को सरकारी योजनाओं, सब्सिडी और कारोबार से जुड़ी सुविधाओं की जानकारी उपलब्ध कराना है। जानकारी के अभाव और समन्वय की कमी के कारण कई महिलाएं सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं ले पाती हैं। ऐसे में संगठन महिला उद्यमियों और शासन-प्रशासन के विभिन्न प्राधिकरणों के बीच सेतु का काम करेगा। इसके माध्यम से स्टार्टअप शुरू करने वाली महिलाओं से लेकर अपने मौजूदा कारोबार का विस्तार करने की इच्छुक उद्यमियों को एक मंच पर लाने का प्रयास किया जाएगा। यह पहल सरकार के ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ के लक्ष्य को आगे बढ़ाने और महिला उद्यमिता को प्रोत्साहित करने पर केंद्रित है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User