बुलंदशहर जनपद में खेलकूद प्रतियोगिता:खो-खो के बालक-बालिका वर्ग में जूनियर हाई स्कूल की टीम रही विजेता
बुलंदशहर के ग्राम सलामतपुर में न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख अतुल कुमार सिंह, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सुशील कुमार शर्मा और बीआरसी कार्यालय प्रमुख भूपेंद्र सिंह ने दीप प्रज्वलित कर और फीता काटकर किया। प्रतियोगिता में आसपास के करीब 8 गांवों के 250 बच्चों ने भाग लिया। नन्हे खिलाड़ियों ने अपने बेहतरीन खेल कौशल से 100 से अधिक उपस्थित ग्रामीणों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। प्रतियोगिता के सबसे रोमांचक खो-खो मुकाबले में बालक और बालिका, दोनों वर्गों में जूनियर हाई स्कूल सलामतपुर की टीम ने बाजी मारी। बच्चों खेड़ा, नेता नगर, हसनपुर बांगर, सिरोरा बांगर, मौजपुर, गरहरा, तोरण और पहाड़पुर के बच्चों ने भी अलग-अलग स्पर्धाओं में मेडल जीते। राष्ट्रीय धावक की देखरेख में हुए मुकाबले में प्रतियोगिता प्रभारी और राष्ट्रीय धावक बादल तेवतिया, हरेंद्र गौड़, अमित गुप्ता, राजकुमार राघव, श्रवण कुमार, अभिषेक गुप्ता, विजय गोयल, सचिन गौड़, गुंजन शर्मा और दीपारानी सहित समस्त शिक्षक स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)