गो आश्रय स्थलों में सालभर हरा चारा और नियमित जांच:डीएम ने दिए निर्देश, किसानों से अनुबंध कर होगी चारे की व्यवस्था
हापुड़ में निराश्रित गोवंशों के संरक्षण और बेहतर देखभाल के लिए गुरुवार को एक बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता जिलाधिकारी ने की। इसमें जिले के गो आश्रय स्थलों की व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि गो आश्रय स्थलों पर सालभर हरा चारा उपलब्ध कराया जाए। इसके लिए किसानों से अनुबंध कर नियमित चारे की सप्लाई सुनिश्चित करने को कहा गया। किसानों को यह भी हिदायत दी गई कि वे चारे में यूरिया या कीटनाशक का इस्तेमाल न करें। गोवंशों के स्वास्थ्य को लेकर भी गंभीरता बरतने के निर्देश दिए गए। पशु चिकित्सा अधिकारियों को नियमित रूप से गो आश्रय स्थलों का दौरा कर गोवंशों की स्वास्थ्य जांच करने को कहा गया। बीमार और कमजोर गोवंशों का समय पर इलाज कराने पर जोर दिया गया। बैठक में गोचर भूमि के बेहतर इस्तेमाल पर भी बात हुई। अधिकारियों को गोचर भूमि पर हरा चारा और नेपियर ग्रास लगाने के निर्देश दिए गए, ताकि गो आश्रय स्थलों में पौष्टिक चारा मिल सके।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)