बुलंदशहर में 3 सीओ और 2 कोतवाल बदले गए:अनिल कुमार शाही बने नए सीओ सिटी, कई अधिकारियों की जिम्मेदारी बदली
बुलंदशहर में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से रविवार सुबह दिनेश कुमार सिंह ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया है। इस फेरबदल के तहत तीन पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) और दो थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है, जिन्हें तत्काल प्रभाव से नए पदों पर चार्ज संभालने के निर्देश दिए गए हैं। जारी सूची के अनुसार, यातायात सीओ के पद पर तैनात अनिल कुमार शाही को नई जिम्मेदारी सौंपते हुए नया सीओ सिटी नियुक्त किया गया है। वहीं, अभी तक सीओ सिटी के पद पर कार्यरत आईपीएस अधिकारी प्रेमसुख दड़िया तीन महीने के विशेष प्रशिक्षण (ट्रेनिंग) पर चले गए हैं, जिसके चलते यह पद रिक्त हुआ था। इसके अलावा, साइबर क्राइम सीओ के रूप में सेवाएं दे रहे शशांक श्रीवास्तव को अनूपशहर का नया सीओ बनाया गया है। अनूपशहर के मौजूदा सीओ भरत राम सोनकर को वहां से हटाकर यातायात विभाग की कमान सौंपी गई है। अब वह यातायात सीओ के रूप में अपनी सेवाएं देंगे। थाना स्तर पर भी कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरस्त करने के लिए फेरबदल किया गया है। ककोड़ कोतवाली के प्रभारी सुदेश कुमार का तबादला करते हुए उन्हें कोतवाली प्रभारी देहात का अहम चार्ज सौंपा गया है। उनकी जगह स्वाट टीम के प्रभारी संदीप कुमार को ककोड़ कोतवाली का नया प्रभारी बनाया गया है। कप्तान दिनेश कुमार सिंह द्वारा किए गए इस प्रशासनिक बदलाव को आगामी कानून व्यवस्था और अपराध नियंत्रण की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे बिना किसी विलंब के अपने नए कार्यभार को ग्रहण कर क्षेत्र में सतर्कता बढ़ाएं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)