राममंदिर में भव्य रूप से मनाया जा रहा नवरात्र:हवन-पूजन और पाठ हो रहा,रामलला का विशेष अर्चन,भव्य वस्त्र,दिव्य आभूषणों से सजे

Oct 11, 2026 - 08:51
0
राममंदिर में भव्य रूप से मनाया जा रहा नवरात्र:हवन-पूजन और पाठ हो रहा,रामलला का विशेष अर्चन,भव्य वस्त्र,दिव्य आभूषणों से सजे
अयोध्या के राममंदिर में रविवार से शारदीय नवरात्र का उत्सव शुरू हो गया। सुबह रामलला के अभिषेक और श्रृंगार के साथ पूजा की गई। इसके बाद दुर्गा सप्तशती, श्रीरामचरित मानस और श्रीराम सहस्रनाम का सामूहिक पाठ शुरू हुआ। वैदिक मंत्रों के साथ हवन भी किया जाएगा। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव गोविंददेव गिरि अयोध्या पहुंच गए हैं। वह पूरे नवरात्र यहीं रहकर उत्सव की तैयारियों पर नजर रखेंगे। रंग-बिरंगी लाइटों से सजा मंदिर नवरात्र पर राममंदिर परिसर को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया है। रात में रोशनी से जगमगाता मंदिर श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रहा है। परिसर में बने दुर्गा मंदिर को भी सजाया गया है। ट्रस्टी कृष्णमोहन, महंत दिनेंद्र दास और धार्मिक समिति के सदस्य भी आयोजन की तैयारियों में जुटे हैं। दूसरे मंदिरों में भी हो रहे धार्मिक आयोजन अयोध्या के दशरथ महल, श्रीरामवल्लभाकुंज, रामहर्षण कुंज, जानकी महल ट्रस्ट, मणिराम दास जी की छावनी, लक्ष्मण किला, सियाराम किला, छोटी देवकाली मंदिर, हनुमानगढ़ी, दंतधावन कुंड और राजगोपाल मंदिर में भी नवरात्र पर पूजा-पाठ हो रहा है। दशरथ महल के महंत देवेंद्रप्रसादाचार्य महाराज ने बताया कि मंदिर में वैदिक विद्वान श्रीरामचरित मानस का सामूहिक पाठ कर रहे हैं। नवरात्र के दौरान अयोध्या के मंदिरों में पूजा और धार्मिक कार्यक्रम जारी रहेंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User