बुलंदशहर में 9 महीने में 1486 अपराधियों को सजा:1056 मुकदमे खत्म सुलझाए,एसएसपी ने मॉनीटरिंग सेल और अभियोजन टीम की सराहना की
बुलंदशहर में अपराधियों को सजा दिलाने के लिए पुलिस की ओर से चलाए जा रहे ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत इस साल 15 अक्टूबर तक 1486 अपराधियों को सजा दिलाई गई है। पुलिस के अनुसार, 1 जनवरी से 15 अक्टूबर 2026 के बीच अदालतों में 1056 मुकदमों का सफल निस्तारण कराया गया। इस अभियान के तहत लंबित मामलों में प्रभावी पैरवी कर अपराधियों को सजा दिलाने पर जोर दिया जा रहा है। पुलिस कार्यालय से मिले आंकड़ों के मुताबिक, एसएसपी दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक (अपराध) नरेश कुमार के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। मामलों की नियमित मॉनीटरिंग और अदालतों में प्रभावी पैरवी के लिए पुलिस व अभियोजन से जुड़ी टीमों ने संयुक्त रूप से काम किया। गवाहों की पेशी और साक्ष्यों पर जोर पुलिस के मुताबिक, इस सफलता में मॉनीटरिंग सेल, अभियोजन शाखा, कोर्ट मोहर्रिर, कोर्ट पैरोकार, विशेष लोक अभियोजकों, सहायक जिला शासकीय अधिवक्ताओं और अभियोजन अधिकारियों की अहम भूमिका रही। मामलों में गवाहों की समय पर पेशी, साक्ष्यों के संकलन और अदालतों में मजबूत पैरवी पर ध्यान दिया गया। 1 जुलाई 2023 से चल रहा अभियान लंबित मुकदमों का जल्द निस्तारण कराने और अभियुक्तों को सजा दिलाने के उद्देश्य से 1 जुलाई 2023 को ऑपरेशन कन्विक्शन शुरू किया गया था। उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर चल रहे इस अभियान के तहत थानों से लेकर न्यायालयों तक मामलों की निगरानी की जाती है। बुलंदशहर पुलिस भी इसी प्रक्रिया के तहत मुकदमों की पैरवी कर रही है। एसएसपी ने टीम को दिए निर्देश एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने अभियान में शामिल अधिकारियों और पुलिसकर्मियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कोर्ट पैरोकारों और अभियोजन टीम को आगे भी मुस्तैदी से काम करने के निर्देश दिए। पुलिस का लक्ष्य आने वाले दिनों में प्रभावी पैरवी के जरिए अधिक से अधिक मामलों में अभियुक्तों को सजा दिलाना है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)