डंपर ने सड़क पार कर रहे युवक को टक्कर मारी:जालौन में झांसी-कानपुर हाईवे पर हुआ हादसा, उरई मेडिकल कॉलेज रेफर

Oct 17, 2026 - 08:19
0
डंपर ने सड़क पार कर रहे युवक को टक्कर मारी:जालौन में झांसी-कानपुर हाईवे पर हुआ हादसा, उरई मेडिकल कॉलेज रेफर
जालौन के कालपी कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार की रात 11 बजे के करीब झांसी-कानपुर नेशनल हाईवे-27 पर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। सड़क पार कर रहे एक युवक को डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी कालपी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत नाजुक देखते हुए मेडिकल कॉलेज उरई रेफर कर दिया गया। कालपी कोतवाली के काशीराम कॉलोनी निवासी गुलफाम (35) पुत्र नफीस सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहे डंपर ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने से गुलफाम सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। घटना की सूचना मिलने पर उपनिरीक्षक देवेंद्र भदौरिया, कांस्टेबल अभिषेक यादव और अवनीश कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को उपचार के लिए सीएचसी कालपी पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज उरई रेफर कर दिया। हादसे के बाद डंपर चालक के संबंध में जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस उसकी जानकारी जुटाने में लगी हुई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User