बुलंदशहर में डीजे के शोर से दुकान का सामान गिरा:शोभायात्रा में तेज आवाज से कंपन, एसपी सिटी ने दी कार्रवाई की चेतावनी
बुलंदशहर में पुलिस प्रशासन के तमाम दावों और सख्त निर्देशों के बावजूद डीजे संचालक बेलगाम नजर आ रहे हैं। निर्धारित मानकों को ताक पर रखकर अत्यधिक डेसीबल पर डीजे बजाए जा रहे हैं, जिसका खामियाजा आम जनता और विशेषकर मरीजों को भुगतना पड़ रहा है। हाल ही में शहर में एक शोभायात्रा के दौरान डीजे के भारी शोर और तेज धमक का एक हैरान करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने प्रशासन की कार्यशैली पर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं। भारी बेस के साथ डीजे बजाया शुक्रवार की रात बुलंदशहर नगर के शास्त्री नगर इलाके में महाकाली की शोभायात्रा निकाली गई थी। इस शोभायात्रा के दौरान अत्यधिक तेज आवाज और भारी बेस के साथ डीजे बजाया जा रहा था। डीजे के बूमिंग साउंड और उसकी तीव्र धमक का असर इतना भयावह था कि उसके कंपन से सड़क किनारे स्थित एक दुकान में रखा सारा सामान नीचे आ गिरा और बिखर गया। प्रशासनिक नियमों के मुताबिक दुकान में रखा सामान गिरने का यह लाइव वाकया कैमरे में कैद हो गया, जिसका वीडियो अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। प्रशासनिक नियमों के मुताबिक, किसी भी धार्मिक आयोजन या शोभायात्रा को अनुमति देने से पहले पुलिस प्रशासन द्वारा डीजे की आवाज और साउंड को तय मानकों के अनुरूप रखने के सख्त निर्देश दिए जाते हैं। अत्यधिक डेसीबल में बजने वाले इन डीजे का सीधा बुरा असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है, विशेषकर हृदय रोगियों के लिए यह स्थिति बेहद खतरनाक साबित हो रही है। वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. हितेश कौशिक का कहना है कि उच्च डेसीबल और तेज आवाज में डीजे बजने से हृदय रोग से जुड़े मरीजों में हार्ट फेल्योर का खतरा कई गुना तक बढ़ जाता है। इस संबंध में कड़े निर्देश जारी एसपी सिटी अभिषेक प्रताप ने कहा है कि सभी कोतवाली प्रभारी निरीक्षकों को इस संबंध में कड़े निर्देश जारी कर दिए गए हैं। यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि डीजे का साउंड केवल निर्धारित मानकों के अनुरूप ही बजे। उन्होंने दो टूक चेतावनी दी है कि नियमों या मानकों का उल्लंघन करने वाले डीजे संचालकों को बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)