जफराबाद में नारद मोह लीला का मंचन:श्री दया नारायण लीला समिति ने दिखाया नारद मोह प्रसंग, देर रात तक चला मंचन

Oct 17, 2026 - 10:43
0
जफराबाद में नारद मोह लीला का मंचन:श्री दया नारायण लीला समिति ने दिखाया नारद मोह प्रसंग, देर रात तक चला मंचन
जौनपुर में जफराबाद क्षेत्र के कबुलपुर बाजार में शुक्रवार रात 9 बजे से मध्यरात्रि तक श्री दया नारायण लीला समिति के कलाकारों ने नारद मोह प्रसंग का मंचन किया। लीला देखकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए। मंचन में दिखाया गया कि नारद की तपस्या से इंद्रदेव का सिंहासन डोलने लगा। तपस्या भंग करने के लिए पहले गण और फिर कामदेव को भेजा गया, लेकिन सभी विफल रहे। इसके बाद नारद भगवान विष्णु के पास पहुंचे और हरि जैसा रूप मांगा। स्वयंवर में पहुंचने पर उन्होंने अपना वानर रूप देखा तो क्रोधित होकर भगवान विष्णु को श्राप दे दिया। सच्चाई जानने पर नारद को अपनी गलती का एहसास हुआ और उन्होंने भगवान से क्षमा मांगी। इस तरह उनका अभिमान चूर हो गया। नारद की भूमिका जानकी, इंद्र की ज्ञानेश श्रीवास्तव, कामदेव की अजय वनवंशी और विष्णु की सूरज श्रीवास्तव ने निभाई। कार्यक्रम में योगेश श्रीवास्तव, प्रदीप श्रीवास्तव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User