बुलंदशहर में दिल्ली जा रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी:एक की मौत, 8 घायल; झंडेवालान मंदिर से अखंड ज्योति लाने जा रहे थे

Oct 09, 2026 - 19:41
0
बुलंदशहर में दिल्ली जा रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी:एक की मौत, 8 घायल; झंडेवालान मंदिर से अखंड ज्योति लाने जा रहे थे
बुलंदशहर में दिल्ली के झंडेवालान मंदिर से माता की अखंड ज्योति लेने जा रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली शुक्रवार शाम करीब 5:30 बजे पलट गई। हादसे में एक श्रद्धालु की मौत हो गई, जबकि 8 लोग घायल हो गए। इनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसा सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे-34 पर जुनैदपुर गांव के पास हुआ। ट्रॉली के नीचे दबने से श्रद्धालु की मौत जानकारी के मुताबिक, बुलंदशहर देहात थाना क्षेत्र के कई श्रद्धालु ट्रैक्टर-ट्रॉली से दिल्ली स्थित झंडेवालान मंदिर जा रहे थे। उन्हें वहां से माता की अखंड ज्योति लानी थी। जुनैदपुर गांव के पास अचानक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में देहात थाना क्षेत्र निवासी धीरज ट्रॉली के नीचे दब गए। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। ट्रॉली में सवार 8 अन्य श्रद्धालु घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया हादसे के बाद राहगीरों ने घायलों की मदद की और पुलिस को सूचना दी। सिकंदराबाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। गंभीर रूप से घायल श्रद्धालु को बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर भेजने की तैयारी की जा रही है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा पुलिस ने धीरज के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। हादसे के बाद पुलिस ने क्षतिग्रस्त ट्रैक्टर-ट्रॉली को हाईवे से हटवाकर यातायात सुचारू कराया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User