बुलंदशहर में दशहरा महोत्सव तैयारी:राजीव रामा बने मुख्य संयोजक, बैठक व्यवस्था व्यापक करने का निर्णय
श्री रामलीला सभा बुलंदशहर के तत्वावधान में आयोजित होने वाले दशहरा महोत्सव की तैयारियों को लेकर बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता सभा के अध्यक्ष नीरज जिंदल ने की। उन्होंने बताया कि इस वर्ष दशहरा महोत्सव के संयोजक प्रसिद्ध उद्योगपति राजीव रामा होंगे। अमित मित्तल ने बताया कि दशहरा पर्व हर्षोल्लास और भव्यता के साथ मनाया जाएगा। महोत्सव में जनप्रतिनिधियों, जिला व पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों, सभा के विशिष्ट सहयोगियों और नगर के गणमान्य उद्योगपतियों को आमंत्रित किया गया है। दिनेश अग्रवाल ने बताया कि दर्शकों की सुविधा के लिए इस बार बैठने की व्यवस्था पिछले वर्षों की तुलना में अधिक व्यापक और सुव्यवस्थित की गई है। वहीं, मनमोहन गुप्ता ने कहा कि अति विशिष्ट अतिथियों, सहयोगियों और पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों के लिए अलग से बैठक व्यवस्था की गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)