बुलंदशहर में दूसरी पत्नी की पीट-पीटकर हत्या:4 महीने पहले हुई थी शादी; पहली पत्नी की मौत पर भी ग्रामीणों ने उठाए सवाल

Oct 03, 2026 - 12:42
0
बुलंदशहर में दूसरी पत्नी की पीट-पीटकर हत्या:4 महीने पहले हुई थी शादी; पहली पत्नी की मौत पर भी ग्रामीणों ने उठाए सवाल
बुलंदशहर के नरौरा थाना क्षेत्र के पिलखना गांव में शुक्रवार रात करीब 11 बजे महिला की पीट-पीटकर हत्या का मामला सामने आया। आरोप है कि चरित्र और आपसी विवाद को लेकर फैमुद्दीन उर्फ असलम (30) ने अपनी दूसरी पत्नी खुशबू (25) की बेरहमी से पिटाई कर दी। घटना के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मेरठ की रहने वाली खुशबू की शादी करीब चार महीने पहले पिलखना निवासी फैमुद्दीन से हुई थी। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। शुक्रवार रात भी दोनों के बीच कहासुनी हुई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर फैमुद्दीन ने खुशबू की पिटाई शुरू कर दी। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक महिला की हालत गंभीर हो चुकी थी। अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया सूचना पर नरौरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने महिला को लहूलुहान हालत में डिबाई सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए बुलंदशहर जिला अस्पताल भेज दिया। ग्रामीणों का दावा- पहली पत्नी की भी हुई थी संदिग्ध मौत घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। ग्रामीणों ने दावा किया कि फैमुद्दीन की यह दूसरी शादी थी। उनका आरोप है कि इससे पहले उसकी पहली पत्नी की भी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी और उस मामले में भी फैमुद्दीन पर मारपीट का आरोप लगा था। हालांकि पहली पत्नी की मौत को लेकर पुलिस की ओर से फिलहाल कोई विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। स्थिति को देखते हुए गांव में एहतियातन अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। एसएसपी बोले- आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई गईं एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि पिलखना गांव में महिला की हत्या की सूचना मिली है। प्रथम दृष्टया मामला पति द्वारा मारपीट कर हत्या करने का प्रतीत हो रहा है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें गठित कर दबिश दी जा रही है। परिजनों से तहरीर प्राप्त कर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User