बुलंदशहर में जागरूकता रैली आयोजित:पुलिस टीम ने छात्राओं- महिलाओं को सुरक्षा हेल्पलाइन नंबरों की बताई उपयोगिता
बुलंदशहर में मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत बुधवार को सलेमपुर थाना क्षेत्र के सुरजावली इंटर कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। थाना सलेमपुर की मिशन शक्ति टीम के नेतृत्व में विद्यालय के स्टाफ और छात्र-छात्राओं ने नारी सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन और आत्मनिर्भरता का संदेश देने के लिए जागरूकता रैली निकाली। रैली का शुभारंभ थाना प्रभारी और मिशन शक्ति टीम की उपस्थिति में हुआ। इसके बाद कॉलेज परिसर में गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें पुलिस टीम ने छात्राओं और महिलाओं को वीमेन पावर लाइन 1090, आपातकालीन नंबर 112 और साइबर हेल्पलाइन 1930 के उपयोग की जानकारी दी। वक्ताओं ने बालिकाओं को मानसिक और शारीरिक रूप से सशक्त बनने के लिए प्रेरित किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)