उल्टागढ़ा धाम मेले में चेन चोरी, महिला गिरफ्तार:अमेठी में सास और ननद साथ मिलकर की गायब, दोनों फरार

Oct 14, 2026 - 15:57
0
उल्टागढ़ा धाम मेले में चेन चोरी, महिला गिरफ्तार:अमेठी में सास और ननद साथ मिलकर की गायब, दोनों फरार
अमेठी के मुंशीगंज स्थित उल्टागढ़ा धाम मेले से चेन चोरी करने वाली एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह महिला जौनपुर की रहने वाली रिकीं गौतम है। उसे शैलेन्द्र कुमार मिश्रा नाम के शख्स ने पकड़ा और मुंशीगंज थाने को सौंपा। पुलिस ने मामला दर्ज कर महिला को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है। पूछताछ में रिकीं गौतम ने बताया कि उसने अपनी सास निर्मला और ननद के साथ मिलकर मंदिर में दर्शन करने आई एक महिला की चेन काटी थी। चोरी की चेन उसने अपनी सास निर्मला को दे दी थी, जो मौके से भीड़ का फायदा उठाकर फरार हो गई। पुलिस के मुताबिक, यह महिला अपने परिवार के साथ चोरी के इरादे से मंदिर आई थी और भीड़ का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस अब फरार सास और ननद की तलाश कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User