बुलंदशहर में झमाझम बारिश से लुढ़का पारा:गर्मी से मिली राहत लेकिन किसानों की बढ़ी चिंता
बुलंदशहर में गुरुवार दोपहर अचानक मौसम बदल गया। दोपहर करीब 12 बजे आसमान में काले बादल छा गए। इसके बाद तेज आंधी और ठंडी हवाएं चलने लगीं। करीब 1:30 बजे शहर में झमाझम बारिश शुरू हो गई। इससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली। बारिश के बाद अधिकतम तापमान में करीब 8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। तापमान लुढ़ककर 29 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। मौसम विभाग ने अगले तीन घंटे के दौरान जिले में तेज बारिश की संभावना जताई है। शुक्रवार को भी मौसम ऐसा ही बने रहने के आसार हैं।
धान की फसल को नुकसान की आशंका बारिश से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं किसानों की चिंता बढ़ गई है। खेतों में धान की फसल तैयार है और कई जगह कटाई चल रही है। जिन किसानों ने धान काट लिया है, वे फसल सुखाने में जुटे हैं। ऐसे में तेज आंधी और बारिश से कटी हुई फसल के भीगने और खेतों में पानी भरने की आशंका है। इससे धान की गुणवत्ता और पैदावार प्रभावित हो सकती है। इसे लेकर किसान चिंतित हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)