बुलंदशहर में महाकाली जी की शोभायात्रा की तैयारी:सिद्धपीठ मंदिर में पत्रिका का हुआ विमोचन, 19 अक्टूबर को निकलेंगी झांकियां

Oct 04, 2026 - 16:40
0
बुलंदशहर में महाकाली जी की शोभायात्रा की तैयारी:सिद्धपीठ मंदिर में पत्रिका का हुआ विमोचन, 19 अक्टूबर को निकलेंगी झांकियां
बुलंदशहर में श्री महाकाली जी की 129वीं शोभायात्रा की तैयारियां शुरू हो गई हैं। श्री महाकाली कमेटी एवं अखाड़ा के तत्वावधान में निकलने वाली शोभायात्रा की पत्रिका का सिद्धपीठ श्री महाकाली मंदिर परिसर में विमोचन किया गया। भाजपा नेता ठाकुर सुनील सिंह, उद्योगपति विश्वनाथ केजरीवाल, बृजमोहन अग्रवाल, अशोक कुमार मित्तल और अरविंद गर्ग ने पत्रिका का विमोचन कर इसे मां भगवती के चरणों में समर्पित किया। कमेटी अध्यक्ष सूर्य भूषण मित्तल ने बताया कि शोभायात्रा 19 अक्टूबर को निकाली जाएगी। इसमें उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों और अन्य राज्यों की झांकियां शामिल होंगी। इस दौरान कमेटी के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User