बुलंदशहर में मर्डर के बाद मेलों की सुरक्षा बढ़ाई:एसएसपी ने काली माता शोभायात्रा मार्ग का निरीक्षण किया, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

Oct 18, 2026 - 07:39
0
बुलंदशहर में मर्डर के बाद मेलों की सुरक्षा बढ़ाई:एसएसपी ने काली माता शोभायात्रा मार्ग का निरीक्षण किया, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश
बुलंदशहर में शुक्रवार रात काली मेले में हुए मर्डर के बाद पुलिस ने सभी मेलों की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। जनपद में आगामी धार्मिक आयोजनों को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) बुलंदशहर दिनेश कुमार सिंह ने रविवार रात्रि को नगर क्षेत्र में निकलने वाली काली माता शोभायात्रा के निर्धारित मार्ग का औचक निरीक्षण किया। ​निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने पैदल भ्रमण कर पूरे रूट की वर्तमान स्थिति का बारीकी से जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मार्ग में आने वाले संवेदनशील बिंदुओं, सुरक्षा प्रबंधों और यातायात डायवर्जन योजनाओं का गहनता से अवलोकन किया। शोभायात्रा के दौरान उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को ध्यान में रखते हुए आवागमन को सुचारू बनाए रखने, पार्किंग व्यवस्था और शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में मातहत अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। ​इस अवसर पर एसएसपी ने कहा कि जनपद में शांतिपूर्ण माहौल और कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। काली माता शोभायात्रा जैसे बड़े धार्मिक आयोजनों को सकुशल संपन्न कराने के लिए स्थानीय पुलिस द्वारा पुख्ता सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित किए जा रहे हैं। पुलिस का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सभी श्रद्धालु बिना किसी बाधा के धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकें और साथ ही आम जनता को भी आवागमन के दौरान किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। ​प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे और असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। जनपद पुलिस की इस सक्रियता से आयोजकों और स्थानीय नागरिकों में सुरक्षा का भाव मजबूत हुआ है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User