बुलंदशहर में स्वच्छता कर्मियों को मिला सम्मान:शहर को स्वच्छ रखने वाले 22 स्वच्छ मित्रों को किया सम्मानित

Oct 14, 2026 - 14:51
0
बुलंदशहर में स्वच्छता कर्मियों को मिला सम्मान:शहर को स्वच्छ रखने वाले 22 स्वच्छ मित्रों को किया सम्मानित
बुलंदशहर में भारत विकास परिषद बुलंदशहर सेवार्थ शाखा ने संस्कृति सप्ताह के अंतिम दिन 22 स्वच्छ मित्रों को ‘स्वच्छता गौरव सम्मान’ से सम्मानित किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष शशि शर्मा और नगर पालिका परिषद के ईओ डॉ. अश्विनी कुमार ने स्वच्छ मित्रों को स्मृति चिह्न भेंट किए और अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया। अतिथियों ने परिषद की पहल की सराहना करते हुए कहा कि शहर को स्वच्छ रखने में स्वच्छ मित्रों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उनके योगदान को सम्मान देना सराहनीय कदम है। अन्य सामाजिक संगठनों को भी आगे आकर स्वच्छता कर्मियों का उत्साह बढ़ाना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन चंद्र भूषण मित्तल ने किया। इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष नमन गर्ग, सचिव नितिन सचदेवा, राजेश गुप्ता, गोपाल बंसल और आकाश गर्ग सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। सम्मानित होने वालों में रजनी, ज्योति, मंजू, मीनाक्षी, प्रीति, सुमन, सीमा, कोयल, लक्ष्मी, आरती, अंकिता, राहुल, रामचरन, मनोज, मोहित, गोलू, निक्की, राजेश, धर्मवीर, बिट्टू, अमन और सुनील शामिल रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User