विकास भवन में बीसी सखियों का प्रदर्शन:मऊ में बकाया मानदेय, लैपटॉप और पंचायत भवन में बैठने की व्यवस्था की मांग

Oct 14, 2026 - 14:51
0
विकास भवन में बीसी सखियों का प्रदर्शन:मऊ में बकाया मानदेय, लैपटॉप और पंचायत भवन में बैठने की व्यवस्था की मांग
मऊ जिले के विकास भवन परिसर में बुधवार को विशिष्ट करेस्पॉन्डेंट महिला उत्थान समिति से जुड़ी दर्जनों बीसी सखियों ने अपनी विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद महिलाओं ने मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) एवं उपायुक्त स्वतः रोजगार को मांगपत्र सौंपकर शासनादेशों को जल्द से जल्द धरातल पर लागू कराने की मांग की। महिलाओं का कहना है कि पिछले पांच वर्षों में शासन की ओर से बीसी सखियों के हित में कई शासनादेश जारी किए गए हैं, लेकिन उनमें से कई का अब तक प्रभावी क्रियान्वयन नहीं हो सका है। इसके चलते उन्हें काम करने और अपनी आजीविका चलाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लंबित आदेशों को जल्द लागू कराने की अपील समिति ने अधिकारियों से सभी लंबित आदेशों को जल्द लागू कराने की अपील की। बीसी सखियों ने मांग की कि 25 सितंबर से हुए धरना-प्रदर्शन के दौरान प्राप्त शासनादेश के अनुसार सभी बीसी सखियों को ग्राम पंचायत के पंचायत भवन में बैठने की समुचित व्यवस्था उपलब्ध कराई जाए। इसके साथ ही बैंकों की ओर से अधिकृत पहचान पत्र जारी करने की मांग की, ताकि उनकी पहचान बैंकिंग सेवाओं से जुड़े कर्मी के रूप में स्थापित हो सके। महिलाओं ने नए राष्ट्रीयकृत बैंकों को जोड़ने संबंधी शासनादेश को भी जल्द लागू करने और संबंधित बीसी सखियों को पहचान पत्र उपलब्ध कराने की मांग उठाई, जिससे वे नए बैंकों के साथ अपना कार्य शुरू कर सकें। प्रदर्शनकारी महिलाओं के अनुसार, शासन की ओर से छह महीने तक प्रतिमाह चार हजार रुपये मानदेय देने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन कई बीसी सखियों को पूरा मानदेय नहीं मिला है। किसी का दो महीने तो किसी का चार महीने का मानदेय बकाया है। लंबित मानदेय का भुगतान जल्द उन्होंने सभी पात्र बीसी सखियों के लंबित मानदेय का भुगतान जल्द उनके खातों में कराने की मांग की। इसके अलावा शासनादेश के अनुसार पंचायत स्तर पर मनरेगा मजदूरी भुगतान का कार्य बीसी सखियों के माध्यम से कराने की मांग भी की गई। उपलब्ध कराई गई डिवाइस खराब हो चुकी बीसी सखियों ने बताया कि बैंकों की ओर से पहले उपलब्ध कराई गई डिवाइस खराब हो चुकी हैं और उन्हें अपेक्षित तकनीकी सहयोग भी नहीं मिल रहा है। इसके कारण कई वर्षों से उनका काम प्रभावित है। महिलाओं ने नई बैंकिंग व्यवस्था के तहत कार्य शुरू करने के लिए लैपटॉप उपलब्ध कराने की मांग की। सभी समस्याओं का शीघ्र समाधान उनका कहना है कि नए बैंकों के साथ काम करने के लिए लैपटॉप अनिवार्य बताया जा रहा है। समिति ने अधिकारियों से सभी समस्याओं का शीघ्र समाधान कर बीसी सखियों को नियमित रूप से काम करने का अवसर उपलब्ध कराने की अपील की। प्रदर्शन के दौरान रानी, गीता, विद्या, शिल्पी देवी सहित अन्य महिलाएं मौजूद रहीं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User